Friday, November 16, 2018

उत्तर प्रदेश पुलिस में निकली 50000 पदों पर भर्ती,इस दिन से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन जानिये क्या है योग्यता

उत्तर प्रदेश पुलिस में निकली 50000 पदों पर भर्ती,इस दिन से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन जानिये क्या है योग्यता 
उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं आरक्षी प्रादेशिक आर्म्ड कांटेबलरी ,पे बैंड -5200-२०२०० ग्रेड पे -2000  नये वेतनमान में वेतन मैट्रिक्स रूपए 21700 /-के निम्नलिखित रिक्त पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है :-

(क)आरक्षी नागरिक पुलिस 
  1. .            अनारक्षित                     15681 
  2.     . अन्य पिछड़ा वर्ग                       8467     
  3. .अनुसूचित जाति                         6585 
  4.  .अनुसूचित जनजाति                      627
  5.     योग                                        31360   
(ख)आरक्षी प्रादेशिक आर्म्ड कंटेबुलरी           

  1.  1 .अनारक्षित             9104
          2 .अन्य पिछड़ा वर्ग  4916 

           3 .अनुसूचित जाति    3824 
    
           4 .अनुसूचित जन जाति 364 

                           योग                    18208 

1 -ऑनलाइन आवेदन की समय सारिणी -

1 .आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि :-  19 -11 -2018  
2 .आवेदन करने की अंतिम तिथि :- 08 -12 -2018 
                                  3 .ऑनलाइन आवेदन जमा शुल्क  करने की अंतिम तिथि :-08 -12 -2018 
                                   4 .ऑफलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि:- 10 -12 -2018  

2 .आवेदन शुल्क :-

इस भर्ती प्रक्रिया हेतु सभी श्रेणी के अभ्यथियो  के लिए आवेदन शुल्क 400 /-मात्र निर्धारित किया गया है | 

3 .शैक्षिक अहर्ता:-


भारत  में विधि द्वारा स्थापित किसी बर्ड द्वारा बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त उसके समकक्ष परीक्षा में उत्तीर्ण होना आवश्यक है |



4 .आयु 

(1).पुरुष अभ्यर्थी ने दिनांक 01 -07 -2018 को 18 बर्ष की आयु प्राप्त करे और 22 वर्ष से अधिक  आयु प्राप्त न की हो अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 02 जुलाई ,1996 से पूर्व तथा 01 जुलाई के बाद का नहीं होना चाहिए | 

(2).महिला अभ्यर्थी ने दिनांक 01 -07- 2018  को 18 वर्ष की आलिखित यु प्राप्त करे और 25 वर्ष  से अधिक आयु प्राप्त न की हो अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 02 जुलाई 1993  से पूर्व तथा ०१ जुलाई 2000  के बाद का नहीं होना चाहिए | 



5. लिखित परीक्षा 

लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार का एक प्रश्न पत्र होगा | लिखित परीक्षा 300 अंको की होगी एवं इसमें सामान्य ज्ञान।,सामान्य हिंदी , संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता ,मानसिक अभिरुचि ,बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता के प्रश्न होंगे | अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में गलत उत्तर देने के लिए ऋणात्मक अंक प्रदान किये जाएंगे | 
अभ्यथियो की संख्या के अनुसार लिखित परीक्षा एक ही दिनांक को एकल पाली में अथवा एक से अधिक पाली में अथवा एक से अधिक दिंनाको को बिभिन्न प्रश्न पत्र के साथ बिभिन्न पालियो में कम्प्यूटर आधारित लिखित परीक्षा प्रणाली के माध्यम से संचालित कराई  जायेगी | 

6 .दस्तावेजों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परिक्षण 

लिखित परीक्षा में सफल पाए गए अभ्यर्थियों से दस्तावेजों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परिक्षण में सम्मलित होने की अपेक्षा की जायेगी | 
पुरुष अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम शारीरिक मानक निम्नवत है 
(1)ऊंचाई 
(क)सामान्य/अन्य पिछड़े वर्गों और अनुसूचित जातियों के पुरुष अभ्यर्थिओ के लिए न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी होनी चाहिए | 
(ख)अनुसूचित जन जातियों के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 160 सेमी होनी चाहिए | 
(2) सीना 
सामान्य/अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जातियों के अभ्यथियो के लिए न्यूनतम सीने की माप 79 सेमी  विना फुलाने पर काम से काम 84 सेमी  फुलाने  पर और अनुसूचित जनजातियों के अभ्यर्थियों के लिए 77 सेमी  विणा फुलाने पर और 82 सेमी फुलाने के बाद होना चाहिए | 

(1)ऊंचाई :
(क)सामान्य/अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अनुसूचित जातियों की महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 152 सेमी  होनी चाहिए | से शारीरिक दक्षता परीक्षा में सम्मलित होने की अपेक्षा की 

(ख)अनुसूचित जान जातियों की महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 147 सेमी  होनी चाहिए |

 (2 )वजन 
महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 40  किलोग्राम 

7 .शारीरिक दक्षता परीक्षा 

दस्तवेजो की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परिक्षण में सफल पाए गए  अभ्यर्थियों से शारीरिक दक्षता परीक्षा में सम्मलित होने की अपेक्षा की जाएगी | इस शारीरिक दक्षता परीक्षा में पास होने के लिए पुरुष अभ्यर्थियों को 4.8 किमी की दौड़  अधिकतम 25 मिनट में और महिला अभ्यर्थियों के लिए 2.4 किमी की  अधिकतम 14  मिनट में पूरी करनी होगा | 

विस्तृत जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की वेबसाइट पर देखे   http://uppbpb.gov.in/ 
ऑनलाइन  आवेदन करने के लिए क्लिक करे  http://prpb.gov.in/

सरकारी नौकरी से सम्बंधित ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे 

सरकारी नौकरी की ऑनलाइन तैयारी करने के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर ले 


No comments:

Post a Comment

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();